अलीगढ़लीक्स …..यमुना एक्सप्रेस वे पर फैमस बाइक राइडर व यूटयूबर की ओवर स्पीड में बाइक चलाने से मौत के मामले में दोस्त पर मुकदमा दर्ज।

देहरादून के रहने वाले यूटयूबर व बाइक राइडर अगस्ते चौहान तीन मई को यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली से आगरा आ रहे थे। उनके साथ रेसर आमिर माजिद, शेख जहीर, सूरज वर्मा, हेरिस खान, बियर बाइकर सैमी सैमी घोष और राइडर हिराक थे। बाइक तेज स्पीड से चलाई जा रही थी, टप्पल क्षेत्र में प्वाइंट 47 पर दुर्घटना में अगस्ते चौहान की मौत हो गई। अगस्ते चौहान के सिर में चोट लगी थी, हेलमेट टूट गया था।
साजिश के तहत अगस्ते की हत्या करने का आरोप
इस मामले में अगस्ते चौहान के पिता जितेंद्र सिंह चौहान सोमवार को टप्पल अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने थाना टप्पल में दी तहरीर में कहा है कि पूरा अंदेशा है कि साजिश के तहत अगस्ते की हत्या की गई है। आरोप लगाए हैं कि अगस्ते की बाइक को दोस्त आमिर माजिद या किसी अज्ञात वाहन ने जानबूझकर टक्कर दी है। इस मामले में थाना टप्पल, अलीगढ़ में अगस्ते चौहान के दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वीडियो देखी गई
इस मामले में पुलिस ने अगस्ते के पिता को गो प्रो कैमरे में रिकार्ड हुई वीडियो भी दिखाई, इसके साथ ही अन्य साक्ष्य भी दिखाए गए हैं। आमिर का मोबाइल बंद है, पुलिस अगस्ते के दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।