आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के पार्क केपीआईएमएस मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की पहल, डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का दर्द किया दूर।
पार्क केपीआईएमएस द्वारा आगरा के खंदौली क्षेत्र के हाजीपुर खेड़ा में प्रधान सचिवालय परिसर में फ्री स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम प्रधान घनश्याम जी के सहयोग से लगाए गए शिविर में पार्क केपीआईएमएस के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा जनरल फिजिशियन द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सुविधा प्रदान की गई। शिविर में 139 से अधिक ग्रामवासियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। अधिकांश मरीज जोड़ संबंधी समस्याओं एवं मौसम परिवर्तन से उत्पन्न बीमारियों से पीड़ित पाए गए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है। पार्क केपीआईएमएस के सीईओ प्रशांत बजाज ने बताया कि भविष्य में भी सेवाभाव के लिए इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।