आगरालीक्स आगरा में बारिश के बीच ताजमहोत्सव का आगाज, भीगते हुए कलाकारों ने दी प्रस्तुति, 27 फरवरी तक ताजमहोत्सव का आयोजन।
टाटा ग्राउण्ड, फतेहाबाद रोड, निकट जेपी होटल पर वन्दे मातरम परम्परा एवं राष्ट्र का गौरव थीम पर आयोजित ताज महोत्सव 2026 का बुधवार शाम को आगाज हुए। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, यहां खुले मैदान में ही मंच बनाया गया है ऐसे में कलाकारों ने भीगते हुए प्रस्तुति दी, इसके कुछ देर बाद ही मंच पर कालाकारों की प्रस्तुति को रोक दिया गया। ताजमहोत्सव का शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग बबीता चौहान जी, जिला पंचायत, अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किया।
लखनऊ की डॉ. सुरभि शुक्ला व उनकी टीम द्वारा महाकुंभ थीम पर आधारित ’धरा पर गंगा अवतरण’ की अपनी नृत्यांजलि से मनमोहक व भावविभोर करने वाली प्रस्तुति दी। मुरारी लाल शर्मा व उनकी टीम ने रास व ब्रज की फूलों की होली से शमा बांध दिया। ताज महोत्सव में विभिन्न खान पान की विभिन्न स्टॉल के साथ, देश के अलग अलग राज्यों के उत्पाद भी उपलब्ध हैं। जो लोग कश्मीर, राजस्थान, बंगाल नहीं जा सकते वो सब यहां उपलब्ध है।
ताजमहोत्सव का प्रवेश शुल्क
तीन साल से अधिक आयु के लिए 50 रुपये
तीन साल से कम आयु के बच्चों के लिए फ्री
विदेशी पर्यटकों के लिए फ्री
स्कूल के ग्रुप में 50 बच्चों तक शुल्क 700 रुपये
ताजमहोत्सव में होने वाले आयोजन
19 फरवरी, कवि सम्मेलन व मुशायरा, केंद्रीय हिंदी संस्थान व आकाशवाणी का संयोजन
20 फरवरी सूफी संध्या अली ब्रदर्स
21 फरवरी बैंड इंडियन ओशन
22 फरवरी बालीवुड नाइट नीरज श्रीधर
23 फरवरी पंजाबी नाइट परमिश वर्मा
24 फरवरी भक्ति संध्या माधवाज बैंड
25 फरवरी बॉलीवुड नाइट मधुबंती बागली
26 फरवरी कामेटी नाइट कृष्णा अभिषेक
27 फरवरी समापन संध्या सचिन जिगर