आगरालीक्स…आगरा में पठान का विरोध. शाहरुख—दीपिका का पुतला फूंका. दीपिका की बिकिनी के रंग पर चल रहा है विवाद…
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म् पठान का विरोध आगरा में भी शुरू हो गया है. मूवी का पहला गाना बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा बिकिनी का जमकर विरोध किया जा रहा है. शुक्रवार को आगरा के श्री टाकीज पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया और शाहरुख और दीपिका का पुतला फूंका. यही नहीं मूवी के पोस्टर फाड़े. पुलिस जब यहां प्रदर्शनकारियों को रोकने पहुंची तो हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों के साथ उनकी झड़प भी हुई.

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हुई तो वह सिनेमाघरों का नक्शा बदल देंगे. इसके बाद टॉकीजों के बाहर फोर्स तैनात कर दिया गया. दरअसल इस फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा रंग की बिकिनी पहने हुए हैं और गाने में काफी बोल्ड सीन्स भी हें.