नईदिल्लीलीक्स…घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूटे।
सेंसेक्स में 253.86 अंकों की गिरावट
सोमवार को सेंसेक्स बाजार खुलने के बाद 253.86 अंकों की गिरावट के साथ 57,173.06 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 41.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,052.50 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में दो सौ अंकों की रही गिरावट
शुरुआती कारोबारी सेशन में सोमवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में चार प्रतिशत तक की गिरावट दिख रही है। वहीं, एमजीएल के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट है,सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार में कमजोर शुरुआत होता दिख रहा है। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बीच सोमवार को एसजीएक्स निफ्टी दो सौ अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।