आगरालीक्स…आगरा में 50 हजार का इनामी बदमाश पवन एनकाउंटर में ढेर. एसटीएफ और आगरा पुलिस से हुई मुठभेड़…अमित कसाना गैंग का था शूटर
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में 50 हजार के इनामी बदमाश पवन का एनकाउंटर किया गया है. नोएडा एसटीएफ और आगरा पुलिस के साथ हुई करीब 20 मिनट तक मुठभेड़ हुई और गोलियां चलीं. मुठभेड़ में बदमाश पवन के सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इसके पास से भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद किया है. सिपाही से लूटी हुई 9 एमएमए की पिस्टल भी मिली है. पवन का कनेक्शन रणदीप भाटी—अमित कसाना गैंस से था.आगरा में रंगदारी में था वांछित
बदमाश का नाम पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम है. यह गाजियाबाद के थाना लोनी अंतर्गत सिरौली का रहने वाला था. आगरा के थाना ताजगंज में यह रंगदारी के मुकदमे में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था. पुलिस का कहना है कि आरोपी दिल्ली और पश्चिमी यूपी में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहा था. उसके पास से भाीर मात्रा में कारतूस और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं. इसके पास से 9एमएमकी एक पिस्टल भी मिली है जो कि उसने 2016 में थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर में एक कांस्टेबल से लूटी थी. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पवन पर 2021 में एक हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस ने उसे दिल्ली से अरेस्ट कर जेल भेज दिया था. पवन कुख्यात रणदीप भाटी—अमित कसाना गैंग का शूटर है. इसके खिलाफ 18 से अधिक आपराधिक मामले हैं. 2025 में जेल से छूटने के बाद उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था.