आगरालीक्स..दुस्साहस, दयालबाग में महिला के प्राइवेट पार्ट पर सनकी युवक ने मारा चाकू. पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी देखकर किया अरेस्ट. बोला—धोखा मिलने के बाद महिलाओं से होती है नफरत…
आगरा में एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इसने दयालबाग से गुजर रही एक महिला के प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दिया और वहां से भाग निकला. पुलिस ने जब इसे अरेस्ट किया तो आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी झगड़ा कर के चली गई है और इस वजह से वह महिलाओं से नफरत करता है. पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है.घटना 22 फरवरी की है. पुष्पांजलि बाग की रहने वाली एक महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं. अदन बाग के पास उसे एक युवक मिला जिससे किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई. महिला के टोकने पर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया और वहां से भाग गया. पुलिस ने महिला को एसएन में भर्ती कराया. युवक की तलाश के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी देखे और गुरुवार रात को खासपुर चौराहे के पास से उसे अरेस्ट कर लिया. आरोपी का नाम श्याम सुंदर शर्मा है जो कि भूड़ का बाग का रहने वाला है और वह शहर छोड़कर जाने की फिराक में था.
पत्नी छोड़कर गई, महिलाओं से नफरतआरोपी श्याम सुंदर ने बताया कि झगड़ा होने के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है. जिससे वह परेशान चल रहा था. धीरे—धीरे उसे महिलाओं से नफरत होने लगी. वह जहां भी जाता महिलाओं पर हमलावर हो जाता था. पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.