आगरालीक्स …आगरा में बाइकर्स गैंग का आतंक, महिला पार्षद की गले से चेन लूटकर भागे, पार्षद घायल। एक महिला के कान से कुंडल लूटकर भागते बदमाशों को दबोचा, एक का मोबाइल लूट कर भाग गए।

आगरा में गुरुवार को बाइकर्स गैंग ने एक के बाद एक वारदात की, गुरुवार रात को वार्ड 81 की भाजपा पार्षद सविता अग्रवाल निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी न्यू आगरा पति मुकेश अग्रवाल के साथ अग्रवन में शादी समारोह में शामिल होने स्कूटर से जा रहीं थी। सिटी मॉल बल्केश्वर रोड के पीछे से आए दो बदमाशों ने बाइक बराबर में की और गले पर झपटटा मारकर चेन तोड़ ली। इससे स्कूटर अनियंत्रित हो गया और वह गिर गईं, वह घायल हो गई।
कुंडल लूटकर भागते बदमाश को दबोचा
सिकंदरा क्षेत्र में ककरैठा रोड पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर माया देवी पैदल लोट रही थी, पीछे से एक युवक आ रहा था, वह कान के कुंडल छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बदमाश को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
मोबाइल छीन कर ले गए बाइक सवार
टूंडला निवासी शिव कुमार सरकारी विभाग में कर्मचारी हैं, उन्होंने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि बुधवार को वे खंदारी चौराहे के पास से जा रहे थे, पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छीन कर ले गए।