आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नीट यूजी की परीक्षा कल 22 केंद्रों पर होगी, अभ्यर्थी अपने साथ पेन ना ले जाएं, परीक्षा केंद्र पर ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा। ( Agra News: Pen not allowed from outside in NEET UG#Agra )
देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2025 चार मई को आयोजित की जा रही है। इसके लिए आगरा में 22 केंद्र बनाए गए हैं, 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी नीट यूजी में शामिल होंगे।
पेन भी ना ले जाएं अभ्यर्थी
नीट यूजी में नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में अपना पेन भी नहीं ले जा सकेंगे, उन्हें पेन भी परीक्षा केंद्र में ही उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को मिले तीन पेज के प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र संबंधी सभी जानकारी दी गई हैं।