आगरालीक्स…आगरा के समर्पण ब्लड बैंक में लगा फार्मा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का सातवां ब्लड डोनेशन कैंप. 27 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान…
फ़ार्मा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में सातवां ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन रविवार को समर्पण ब्लड बैंक दिल्ली गेट आगरा में किया गया। इसमें 27 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके समाज में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। फार्मा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन समय-समय पर ब्लड डोनेशन करके लोगों को जागरूक करके लोगों से आग्रह करता है कि जब मौका मिले रक्तदान अवश्य करें.
इस रक्तदान में पलक अग्रवाल ने पहली बार रक्तदान किया जिसके लिए पिता अतुल अग्रवाल ने प्रेरित किया और स्वयं भी रक्त दान किया। कमेटी ने सभी रक्तदाताओं सहित सीए मृदुल गर्ग का आभार व्यक्त किया।