आगरालीक्स…Agra News: आगरा में इस बारन जनकपुरी कहां सजेगी, क्या आप बता सकते हैं। कल होगी जनकपुरी आयोजन स्थल की अधिकारिक घोषणा, जानें पिछले वर्षों में कहां कहां सजी जनकपुरी। ( Agra News: Place for Janakpuri 2025 declare on 7th June 2025#Agra )
आगरा में हर वर्ष सितंबर में रामलीला मंचन, राम बारात और जनकपुरी सजाई जाती है। इसके लिए हर बार अलग क्षेत्र चुना जाता है। पिछले साल यानी 2024 में शाहगंज के कोठी मीना बाजार में जनकपुरी सजाई गई थी। जनकपुरी आयोजन के लिए 15 मई तक आवेदन मांगे गए थे। एक दर्जन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कमला नगर में सज सकती है जनकपुरी
जनकपुरी के आयोजन के लिए कमला नगर की चर्चाएं सबसे तेज हैं। यहां 2013 में जनकपुरी आयोजन हुआ था, 12 साल बाद दोबारा से कमला नगर में जनकपुरी आयोजन हो सकता है। कल यानी सात जून को रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में श्री रामलीला कमेटी द्वारा प्रेसवार्ता बुलाई गई है। शाम 6.30 बजे प्रेसवार्ता में जनकपुरी आयोजन स्थल की अधिकारिक घोषणा की जाएगी।
सन 2000: नेहरू नगर
सन 2001: विभव नगर
सन 2002: बल्केश्वर
सन 2003: लायर्स कॉलोनी
सन 2004: कमला नगर
सन 2005: विजय नगर
सन 2006: बल्केश्वर
सन 2007: गांधी नगर
सन 2008: कमला नगर
सन 2009: आवास विकास कॉलोनी
सन 2010: बल्केश्वर
सन 2011: खंदारी
सन 2012: जयपुर हाउस
सन 2013: कमला नगर
सन 2014: दयालबाग
सन 2015: गांधी नगर
सन 2016: बल्केश्वर
सन 2017: आवास विकास कॉलोनी
सन 2018: विजय नगर कॉलोनी
सन 2019: निर्भय नगर
सन 2022: दयालबाग
सन 2023: संजय प्लेस
सन 2024: कोठी मीना बाजार