आगरालीक्स…आगरा में पॉलीथिन मुक्त आगरा का लिया संकल्प. जनजागरूकता अभियान के लिए निकाली विशाल रैली.
आज वैकमेट, एम्पावर फाउंडेशन ने विमल महेश फाउंडेशन और संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी के साथ नगर निगम आगरा के तत्वाधान में सेल्फी प्वाइंट, तिरंगा चौक, खेरिया मोड़ चौराहे पर एक पॉलीथिन मुक्त आगरा और स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें तिरंगा चौक पर ध्वाजारोहण मीनाक्षी गौड़ और संगीत गौड़ ने किया। जन जागरूकता आभियान और एक विशाल रैली के माध्यम से आम जनता को पॉलीथिन मुक्त आगरा,कचरा पृथक्करण और अपने आस पास साफ सफ़ाई का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।
वैकमेट व एम्पावर फाउंडेशन ने आगरा शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विगत वर्ष से एक मुहिम छेड़ रखी है। वर्तमान समय में बढ़ते तापमान और ग्लोबल वार्मिग के कारण मानवता पर संकट आन खड़ा हुआ है इसलिए इन संस्थाओं के द्वारा 5000 पौधारोपण, सफ़ाई मित्र प्रशिक्षण, कचरा प्रबंधन, स्वच्छता के महत्व इत्यादि के बारे में जन जागरूकता अभियान व सफ़ाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्य किए जा रहे हैं। अजीत नगर बाजार समिति के अध्यक्ष राजेश यादव ने आम लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की सलाह दी।
विमल महेश फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने आम लोगों को निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालने का निवेदन किया तथा स्वच्छता अभियान के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक कर स्वच्छता का महत्व बताया। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज रैली में उपस्थित टीम एम्पावर से विवेक शर्मा, दीपेश बघेल, सुरेन्द्र, देवेन्द्र मौजूद रहे। संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी से आकाश कुमार व समस्त टीम उपास्थित रही।