आगरालीक्स …Agra News: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड पर ग्रेटर आगरा टाउनशिप का कल भूमि पूजन होगा। एडीए की टाउनशिप में प्लॉट के रेट क्या होंगे, कैसे आवंटन होगा। 10 में से तीन टाउनशिप के प्लॉट की पहले चरण में आवंटन किया जाएगा। ( Agra News: Plot booking in ADA Greater Agra Township start from May 2026, Township Launching on 7th April )
आगरा में इनर रिंग रोड के पास रायपुर रहनकलां में एडीए द्वारा 5142 करोड़ रुपये से 10 टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। 449.65 करोड़ रुपये में विकसित की जा रही हैं टाउनशिप का भूमि पूजन सात अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है।
पहले चरण में तीन टाउनशिप के प्लॉटों का आवंटन
ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप हैं इनके नाम नदियों पर रखे गए हैं। चरण में तीन टाउनशिप के प्लॉटों का आवंटन होगा, इसमें नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम को लांच किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेग्येलेटरी अर्थारिटी यानी यूपीरेरा में पंजीकरण करा लिया गया है। टाउनशिप में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी वन, एमआईजी टू, एचआईजी, सुपर एचआईजी के 4353 आवासीय प्लाट होंगे। 45 मीटर चौड़ा रोड टाउनशिप के मध्य से होकर निकलेगा, प्लॉट के रेट अभी निर्धारित नहीं हुए हैं।
बोर्ड बैठक में रेट होंगे निर्धारित
एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली के अनुसार, अप्रैल महीने के अंत तक बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में प्लॉट के रेट निर्धारित किए जाएंगे। इसके बाद मई भी प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,प्लॉट के लिए आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। ग्रेटर आगरा में 4353 आवासीय प्लॉट हैं और मिश्रित भू उपयोग वाले 164 प्लॉट भी हैं। अटलपुरम के प्लॉट का रेट 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, ग्रेटर आगरा में 33000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक प्लॉट का रेट हो सकता है। हालांकि, बोर्ड बैठक में रेट पर निर्णय लिया जाएगा।