आगरालीक्स …आगरा में नए साल के जश्न से पहले रूफ टॉप रेस्टोरेंट में छापा, हुक्का पिलाने पर कारोबारी सहित सात अरेस्ट। ( Agra News : Police arrest 7 from with Hukka from Roof top restaurant#Agra )
थाना प्रभारी ताजगंज के अनुसार, बुधवार को गैलेक्सी होटल में रूफ टॉप रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। रेस्टोरेंट में हुक्का नहीं पिलाया जा सकता है, मौके से एक हुक्का, फृलेवर सहित अन्य सामान मिला। इसमें फर्नीचर कारोबारी हुक्का पी रहे थे।
थाने से मुचलके पर छोड़ा
रेस्टोरेंट से पीएनटी कॉलोनी निवासी मोहित कुमार, जंगजीत नगर निवासी हरीशंकर, गोपालपुरा निवासी अनुराग गुप्ता, खेरिया मोड निवासी आशीष अग्रवाल, फिरोजाबाद निवासी सौरभ सिंह और ताजगंज निवासी राहुल, कमला नगर निवासी अमन को पकड़ लिया। संचालक राहुल है, हुक्का रेस्टोरेंट में नहीं पिलाया जा सकता है। इसमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है सभी को थाने से मुचलका भरवाने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।