आगरालीक्स…आगरा में कारोबारी का 1 किलो 70 ग्राम सोना लेकर कारीगर हुआ फरार. ममेरे भाई ने लालच में की मदद. सोने को बेचकर कार भी खरीदी….पुलिस ने महाराष्ट्र से किया अरेस्ट
आगरा के थाना कोतवाली अंतर्गत किनारी बाजार में सराफा कारोबारी का 1 किलो 70 ग्राम सोना लेकर फरार हुए कारीगर के ममेरे भाई को पुलिस ने महाराष्ट्र से अरेस्ट कर लिया है. आरोपी ने कारीगर की मदद लालच में आकर की थी. पुलिस ने इसके पास से 01 कार (टाटा हैरियर), 115.030 ग्राम (पीली धातु), 01 आधारकार्ड व 01पैनकार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 01 मोबाईल फोन बरामद किया है. आरोपी खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.जून 2025 में हुआ था फरार
थाना कोतवाली पर एक ज्वैलर्स ने सूचना दी कि वह महाराष्ट्र का रहने वाला है और उसकी किनारी बाजार में छोटी बम्बई नाम से दुकान है जिसमें वादी सोने की गलाई का काम करता है. उसके कारीगर भी महाराष्ट्र के ही है. 21 जून 2025 को कारोबारी ने श्री ज्वैलर्स के 01 किलो 70 ग्राम सोने की गलाई करके उस सोने को वादी ने अपने कारीगर सूरज आनन्दा सकट को श्री ज्वैलर्स के पास पहुँचाने के लिए दिया था, जिसे सूरज ने श्री ज्वैलर्स के पास नहीं पहुँचाया और सोना लेकर गायब हो गया और सूरज ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया. सूरज ने वादी का 01 किलो 70 ग्राम सोना गबन कर लिया है.
पूछताछ का विवरण:-
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दीलीप से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि- सूरज आनन्दा सकट अभियुक्त का ममेरा भाई आगरा में वादी की दुकान पर काम करता था. करीब 10 माह पहले वह उनकी दुकान से सोना लेकर गायब हो गया था, जिसके पश्चात वह अभियुक्त के गाँव बेलवंडी आ गया था, अभियुक्त ने लालच मे आकर सूरज को अपने घर में रख लिया था. अभियुक्त ने बताया कि जो सोना उससे बरामद हुआ है वह वही सोना जो उसे उसके मामा के लड़के सूरज ने दिया था. अभियुक्त ने कुछ सोना बेच कर प्राप्त रुपयों से बरामद टाटा हैरियर कार खरीद ली तथा जो बचा हुआ सोना था उसे भी वह बेचने जा रहा था ताकि उसने जो ट्रक लोन पर लिया है उसकी किस्तें समाप्त करवा सकें.