आगरालीक्स…आगरा में खुलेआम सड़क पर और कारों में छलकते हैं जाम. पुलिस ने 10 घंटे में 204 शराबी पकड़े. फिर करवाया ये काम
आगरा में सड़कों पर खुलेआम और कार के अंदर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान चला है. पुलिस ने ऐसे 204 शराबयिों को दबोचा है जो कि खुलेआम जाम छलका रहे थे. 10 घंटे में पकड़े गए इन शराबियों को थाने लाया गया और फिर शपथ दिलवाई गई.
पुलिस ने इनके चालान किए और दोबारा खुले में शराब पीते पकड़े जाने पर मकदमे दर्ज करने की चेतावनी दी. इसकी साथ ही दुकानों पर शराब पिलाने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है.