आगरालीक्स…आगरा के शाह मार्केट में फायरिंग करने वाला अभय चौहान पुलिस ने किया अरेस्ट. दो साथी पहले ही पकड़े गए जबकि दो अभी फरार. बाइक खड़ी करने को लेकर हुई थी लड़ाई
आगरा के शाह मार्केट में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने वाले युवक को थाना हरीपर्वत पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने पालीवाल पार्क स्थित लाइब्रेरी से फायरिंग के आरोपी अभय चौहान को पकड़ा है. इससे पहले घटना वाले दिन ही दो इसके साथी अरेस्ट किए जा चुके हैं. अभी दो की तलाश और है.बीते 11 दिसंबर को थाना हरीपर्वत पुलिस को 112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत शाह मार्केट में दो पक्षों के मध्य मोटरसाइकिल को खड़ी करने व पैर पर चढ़ने की बात को लेकर मारपीट व झगड़ा फसाद हो गया है. जिसमें कुछ अज्ञात लड़को के द्वारा जान से मारने की नीयत से एक लड़के पर फायरिंग की है, इस सूचना पर वहां काफी भीड़ इक्ट्ठा थी, पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचने पर घटना में संलिप्त लोग वहां से भागने लगे, जिसमें पुलिस टीम द्वारा 02 लड़को का पीछा करते हुए अभियुक्त आकाश पुत्र राजेश सिंह व सोहन उर्फ विराट पुत्र अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त आकाश के कब्जे से 01 लोहे के चोंचदार पंच व अभियुक्त सोहन उर्फ विराट के कब्जे से 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह अपने साथियों अभय चौहान, रोहित बघेल व शैलू ठाकुर के साथ शाह मार्केट में मोबाइल फोन ठीक कराने आये थे. मोटरसाइकिल को लेकर उनका झगड़ा हो गया था. तब उन्होनें अपने आप को घिरते हुए देख मार्केट में भीड़ में पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था. जिसमें उनके अन्य तीनों साथी भाग गये थे.
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना हरीपर्वत पर पुलिस टीमों का गठन किया गया. आज बुधवार को पुलिस टीमों ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर फायरिंग की घटना में संलिप्त अभियुक्त अभय चौहान को पालीवाल पार्क स्थित लाइब्रेरी के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ.गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
अभय चौहान उर्फ आंशू पुत्र शिवपाल सिंह चौहान उर्फ सुभाष चौहान निवासी निविया थाना राजेपुर फर्रुखाबाद हाल पता किराये का मकान गाँव गैलाना थाना सिकन्दरा जनपद आगरा ।
वांछित अभियुक्तों का विवरणः-
- रोहित बघेल
2.शैलू ठाकुर