आगरालीक्स…आगरा में चांदी व्यापारी की चार किलो चांदी उसी के कारीगर ने अपने साथियों के साथ कराई थी चोरी.पुलिस ने कारीगर सहित तीन को किया अरेस्ट..
आगरा में चांदी व्यापारी की चार किलो चांदी उसी के कारीगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी. कारीगर ने चांदी चोरी होने का नाटक किया और इसकी सूचना व्यापारी को दी. पुलिस ने व्यापारी द्वार दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद जांच की तो कारीगर ही चोर निकलना. उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने दो देास्तों के साथ मिलकर चांदी को चोरी कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्ूटी व तीन किलो 963 ग्राम सफेद धातु बरामद की है.मंगलवार को थाना न्यू आगरा पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि वह चाँदी की झलाई का काम करता है तथा अपने कारीगरों से काम करवाता है। वादी ने अपने मित्र की 4 किलो चाँदी सोनू को चार दिन पहले दी थी। 15 दिसंबर को सोनू ने सूचना दी की वह स्कूटी को दयालबाग रोड पर खडी कर मेडिकल स्टोर पर चला गया था. वापस आने पर सोनू को अपनी स्कूटी नहीं मिली, जिसमें 04 किलो चाँदी भी रखी थी.
स्कूटी व चाँदी चोरी की घटना का सफल अनावरण हेतु थाना न्यू आगरा पर पुलिस टीम का गठन किया गया. थाना न्यू आगरा पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग / गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी का सामान बेचने की फिराक में 03 अभियुक्तों को में खासपुर चौराहे बसेरा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 01 स्कूटी व 03 किलो 963 ग्राम सफेद धातु बरामद की गयी. उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317 (2) की बढोत्तरी की गयी.
पूछताछ का विवरण:-पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त सोनू को वादी ने चाँदी दी थी जिसे उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके चोरी करवा दी व चोरी की चाँदी को उन लोगों ने आपस में बाँट लिया।
अभियुक्तगण का विवरण:-
01.सोनू कुशवाहा पुत्र पप्पू उर्फ पप्पी कुशवाहा निवासी नगला पदी, दयालबाग थाना न्यू आगरा आगरा।
02.रवि कुमार उर्फ गोलू पुत्र पूरन चन्द्र निवासी प्रकाश नगर, नुनहाई थाना एत्मादौला कमि0 आगरा।
- राजेश शर्मा पुत्र श्री कृष्ण निवासी प्रकाश नगर थाना एत्मादौला कमि0 आगरा।