आगरालीक्स…आगरा में सवारियों को लूटने वाले आटो गैंग को पुलिस ने पकड़ा. सूनसान इलाके में ले जाकर करते थे लूट. जानिए इनके नाम और कहां के रहने वाले हैं
आगरा में आटो गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये बदमाश सवारियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. एक दिन पहले ही इन्होंने एक व्यक्ति को सूनसान इलाके में ले जाकर लूटा था. पुलिस ने इनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, 5400 रुपये व आटो बरामद किया है.
इस तरह की थी लूट
26 अक्टूबर को एक युवक ने थाना सिकंदरा पुलिस को सूचना दी गई कि वह 25 अक्टूबर को अपने कमरे से सिकंदरा जाने के लिए शास्त्रीपुरम मोड से एक ऑटो में बैठे, जिसमें पहले से ही एक ड्राइवर व पीछे की सीट पर 02 व्यक्ति बैठे थे. ऑटो चालक ने सिकन्दरा पुल के नीचे ले जाकर बियर फैक्टी के पास आटो रोक लिया और आटो में पहने से बैठै अपने साथियों के साथ मिलकर उसका मोबाइल फोन (रेडमी) व रुपए 9,500/- छीन लिए व ऑटो लेकर भाग गये. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ऑटो गैंग लूट में संलिप्त 03 अभियुक्तों को पनवारी गाँव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
1.शिवम पुत्र महावीर निवासी 100 फुटा रोड थाना शाहगंज आगरा (ऑटो चालक)
2.आसिफ पुत्र जुल्फिकार निवासी मौहल्ला हमीद नगर, गढ्ढा थाना शाहगंज आगरा
- सोहेल पुत्र साबुद्दीन निवासी अमरपुरा, थाना जगदीशपुरा आगरा।
रात को आटो चलाता है शातिर
पूछताछ करने पर अभियुक्त शिवम ने बताया, कि वह रात में किराए पर ऑटो चलाता है. उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाते हुए, कारगिल चौराहे से एक सवारी को अपने ऑटो में बैठाया जिसके पास एक बैग था. उन्हें लगा बैग में अच्छा खासा पैसा है और सावारी को ऑटो में बैठाकर बीयर फैक्ट्री के पास ले गये तथा उस व्यक्ति को डरा धमकाकर मोबाइल फोन व रू09,500/- लूट लिए एवं ऑटो से भाग गये. बरामद मोबाइल फोन उसी लूट से सम्बन्धित है तथा बरामद रुपये लूटे हुए रूपयों को खर्च करने के बाद शेष बचे रुपये है.