आगरालीक्स…आगरा में स्कॉर्पियों से चोरी करने पहुंचे बदमाश. फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब में घुसे और गोदाम से कर दिया लाखों का माल पार….पुलिस ने 5 बदमाशों को पकड़ा. जानें इनके नाम
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने सर्विलंस और एसओजी टीम के साथ मिलकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के पांच बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के 2,90,000 रुपये, 6 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं.पकड़े गए बदमाशों के नाम
आमिर पुत्र बाबू खान निवासी- गांव मंडोला ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद
आस मोहम्मद पुत्र जरीफ निवासी- भोजपुर थाना भोजपुर, गाजियाबाद
शैलेंद्र पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव निहालपुर थाना महरौरा, एटा
अतुल त्यागी पुत्र सुरेंद्र त्यागी निवासी गांव मंडोला ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद
प्रिंस उर्फ दरोगा पुत्र जोगराज निवासी- गांव पट्टी थाना भोजपुर, गाजियाबाद
11/12 फरवरी की रात हुई थी चोरी
ताजगंज फेस 2 के पंचवती में Flipkart Delivery hub बना हुआ है. 11 व 12 फरवरी को रात में अज्ञात चोरों ने ने हब का ताला काटकर हब से 02 document Locker और 1-cash Locker कुछ मोबाइल इत्यादि चोरी कर लिये गये हैं. फ्लिपकार्ट के गोदाम में हुई चोरी की घटना के सफल अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त नगर आगरा द्वारा थाना ताजगंज पर पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई. आज शनिवार को पुलिस टीमों ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर फ्लिपकार्ट के गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को अरेस्ट कर लिया.
पूछताछ करने पर सभी अभियुक्तों ने बताया कि सभी अभियुक्त एक साथ मिलकर योजना बनाकर विभिन्न जनपदों में फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब में चोरी करते हैं, अभियुक्तों द्वारा पूर्व में जनपद हापुड़ व बदायूं के फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. पांचो अभियुक्तों ने बताया कि 12 फरवरी की रात में सभी अभियुक्तों ने मिलकर पंचवटी रोड ताजगंज स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम का ताला काट कर चोरी की थी, जिसमें अभियुक्तों को 09 मोबाइल फोन मिले थे, जिनकों अभियुक्तों ने पकड़े जाने के डर से रास्ते में कहीं फेंक दिया था, अभियुक्तों से बरामद 06 मोबाइल फोन के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन अभियुक्तों के हैं तथा चोरी में अभियुक्तों को लगभग 03 लाख 50 हजार रुपए मिले थे, चोरी में मिले रुपयों को अभियुक्तों ने आपस में बांट लिया था. जो रुपए अभियुक्तों से बरामद हुए हैं वह चोरी किए गए रुपयों को खर्च करने के बाद शेष बचे रुपए हैं, अभियुक्तों से बरामद स्कॉर्पियो कार के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी को उन्होंने गाजियाबाद से क्लासिक रेंटल कार से किराए पर लिया था और कार की नंबर प्लेट के ऊपर गलत नंबर प्लेट लगा दी थी. अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी बताया कि उनके द्वारा पूर्व में उत्तराखण्ड के हरिद्वार व राजस्थान के जयपुर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।