आगरालीक्स…आगरा में जंगल के बीच खंडहर में बन रहे थे हथियार. पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया भंडाफोड़, तीन अरेस्ट
आगरा पुलिस ने जंगल के बीच में एक खंडहर में चल रही अवैध शस्त्री फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. डौकी पुलिस ने नरकाकर गांव के पास जंगल में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है. पुलिस को यहां से अवैध हथियार व उनके निर्माण में प्रयोग होने वाला सामान बरामद किया है.
पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्टकिया है जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि काकर गांव के जंगल में खंडहर पड़े मकान में आरोपी सचिन और रघुवीर निवासाी राजा खेड़ा धौलपुर और सियाराम निवासी दौलता खुर्द को अरेस्ट किया है. वहीं एक आरोपी मोनू निवासी ककरेली बहेड़ी, फतेहाबाद भागने में सफल हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पुलिस ने यहां से 15 अवैध हथियार और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान मिला है.