Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Police caught father-son stealing goods of foreigners and passengers in trains…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Police caught father-son stealing goods of foreigners and passengers in trains…#agranews

351

आगरालीक्स…आगरा की पॉश कॉलोनी में रहने वाले पिता—पुत्र करते थे ट्रेनों में विदेशियों और यात्रियों का सामान चोरी. चोरी का इतना सामान इनसे बरामद हुआ, फोटो में देखकर आंखें फट जाएंगी

जीआरपी आगरा द्वारा विदेशी पर्यटकों/ रेल यात्रियों से संबंधित घटनाओं की संवेदनशीलता/सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यवाही करते हुए ट्रेनों में चोरी की घटना कारित करने वाले पिता -पुत्र को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने, चाँदी के आभूषण, लैपटॉप सहित लाखों का सामान बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक रेलवे,आगरा मो. मुश्ताक ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा सुदेश गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यादराम थाना जीआरपी आगरा फोर्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन आगरा फोर्ट से इन दोनों चोर पिता—पुत्र को अरेस्ट किया गया है।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त गण
1.नरेश चन्द पुत्र टीकाराम(बर्खास्त प्रधानाध्यापक) निवासी सम्राट नगर सैलई पुलिया थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद हाल पता मधुनगर देवरी रोड थाना सदर बाजार जनपद आगरा उम्र 52 वर्ष ।
2.आर्यन पुत्र नरेश चन्द निवासी सम्राट नगर सैलई पुलिया थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद हाल पता मधुनगर देवरी रोड थाना सदर बाजार जनपद आगरा उम्र 24 वर्ष

गिरफ्तार का दिनांक व स्थान
दिनांक 22.01.2023, प्लेटफार्म नं0 01 रेलवे स्टेशन आगरा फोर्ट ।

बरामदगी
1-सोने के आभूषण बजन 96.5 ग्राम
2-चाँदी के आभूषण बजन 475 ग्राम
3-02 लैपटॉप लैनवो मय चार्जर
4-112 ट्रॉली बैग

  1. अन्य बैग व पर्स (महिला/पुरुष)
    6- महँगे कपडे (महिला/पुरुष) व अन्य कीमती सामान

पूछताछ विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्त नरेश चन्द ने बताया कि साहब वह एसएबी इण्टर कॉलेज भरथना जनपद इटावा में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात था। तैनाती के दौरान वर्ष 2012 में वह छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के गबन के आरोप में पहली बार जेल गया और उसे प्रधानाचार्य के पद से निलम्बित कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2017 में मुझे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। सेवा से बर्खास्त होने के बाद मेरे पास कोई भी रोजगार का साधन न होने के कारण परिवार का खर्चा और सामाजिक पद प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिये जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से वह अपने बेटे आर्यन के साथ मिलकर अलग-अलग रुटों पर चलने वाले ट्रेनों, रेलवे स्टेशन,बस स्टैण्ड आदि पर चोरी की घटनाएं करने लगा।

करीब 02 माह पूर्व मरुधर एक्सप्रेस से एक विदेशी महिला का ट्रॉली बैग,लैपटॉप व अन्य सामान चोरी किया था। नरेशचंद्र की कद-काठी, रहन सहन पुलिस वालों जैसा था जिसके कारण वह हर जगह बस स्टैण्ट, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अपने आप को पुलिस इन्सपेक्टर बताकर रौब गाँठता था। इसलिए मेरी पहचान पुलिस वाले के रुप में हो गई थी। इसी का फायाद उठाकर वह चोरी किये गये सामान को आसानी से लेकर निकल जाता था और कोई मुझ पर शक भी नहीं करता था। चोरी किये गये सामान को हम लोग अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सस्ते दामों में बेच देते थे जिससे हमें काफी पैसा मिल जाता था। साथ ही अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2019 में वह थाना सदर बाजार व कोतवाली जनपद आगरा से रंगदारी के मामलों में जेल जा चुका हूँ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

error: Content is protected !!