आगरालीक्स…आगरा में बाबरिया गिरोह ने की वारदात. कोठी में घुसकर मिष्ठान्न कारोबारी की पत्नी की लूटी थी चेन. वीडियो के लिए करें क्लिक
आगरा में बाबरिया गिरोह सक्रिय है. पुलिस ने इस गिरोह के दो बदमाश पकड़े हैं. इन दोनों बदमाशों ने ही शहर के मिष्ठान्न कारोबारी की कोठी के अंदर घुसकर कारोबारी की पत्नी से चेन लूटी थी. थाना न्यू आगरा पुलिस और स्वाट टीम ने 4 दिसंबर को लॉयर्स कॉलोनी स्थित हेमा एन्क्लेव में चेन लूटकर भागने वाली दुस्साहसिक वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के दो बदमाशों के अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से दो चेन, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है.
ये है मामला
आगरा के लॉयर्स कॉलानी स्थित हेमा एन्क्लेव में 4 दिसंबर को एक कोठी के अंदर महिला रीता पेड़ पौधों को पानी दे रही थी कि तभी बाइक पर आए दो व्यक्ति यहां रुके और इनमें से एक पता पूछने के बहाने घर में घुस आया और महिला रीता के गले से चने तोड़ ले गया. इस मामले में वादी रिषभ कुमार ने थाना न्यू आगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसकी जांच की जा रही थी. पुलिस द्वारा लगभग 250 से 300 सीसीटीवी फुटेज देखे गए और पुलिस शामली पहुंची. यहां पहुंचकर पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल जिन बदमाशों की तलाश की जा रही ळे वह जाटाान खानपुर से मस्तगढ़ होते हुए शामली हाइवे पर आ रहे हैं.
इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और ईख के खेतों में छुप गई. कुछ समय बाद पल्सर बाइक पर दो व्यक्ति पुलिस को आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने बाहर निकलकर इन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार सकपका गए और बाइक मोड़कर भागने लगे. लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेरकर दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके पास से दो चेन, 1030 रुपये कैश, एक मोबाइल की पैड, एक बाइक बरामद की है.
पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम विजय बाबरिया और रवि बाबरिया बताया. ये लोग मिलकर लूट चोरी चेन स्नेचिंग आदि घटनाएं करते हैं. इन दोनों ने कानपुर आगरा सहित अन्य स्थानों पर कई चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. बरमाद चेन उन्हीं घटनाओं से संबंधित हैं. रवि ने बताया कि विजय काफी तेज बाइक चलाने में एक्सपर्ट है और वह पीछे बैठकर चेन तोड़ने का काम करता है.
पकड़े गए बदमाशों ने तीन वारदातों को भी कबूल किया है. इनमें दो वारदातें कानपुर के रामादेवी चौराहा के पास की थी और तीसरी वारदात 4 दिसंबर को आगरा में लॉयर्स कॉलोनी में की थी. चेन बेचकर इन्होंने रुपये प्राप्त किए और शौक मौज में खर्च कर दिए.