आगरालीक्स…आगरा में आईपीएल मैच पर आनलाइन सट्टा लगाने वाले दो अभियुक्त् पुलिस ने पकड़े. 46 हजार कैश, कार और मोबाइल बरामद
आईपीएल का क्रेज लोगों के इस समय सिर चढ़कर बोल रहा है. प्लेआफ की टीमें फाइनल हो चुकी हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन इस मुकाबले को जितना फैंस उत्साह से मजे ले रहे थे वहीं दूसरी ओर सटोरिये भी आनलाइन सट्टा लगा रहे थे. इन सटोरियों पर पुलिस की निगाह भी है. पुलिस ने आईपीएल मैच में आनलाइन सट्टा लगाने वाले दो आरोपियों को अरेस्ट किया है.
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से पकड़े गए ये दोनों आरोपी आनइालन सट्टा आईपीएल मैच पर लगा रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 46 हजार रुपये कैश, मोबाइल, कार बरामद की हे. पकड़े गए अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुट गई है.