आगरालीक्स…आगरा में दुकान और घरों में चोरी करने वाले दो चोर पुलिस ने पकड़े. छत पर लगा एसी चुरा ले गए थे ये…कई और चारियों की वारदातें भी खुलीं..
आगरा की थाना छत्ता पुलिस ने घरों व दुकान में चोरियां करने वाले दो शातिर चोरों को अरेस्ट किया है. इन्होंने 26 अगस्त को पथवारी बेलनगंज में स्थित एक दुकान से कीमती सामान चोरी किया था तो वहीं कचौड़ा बाजार में एक घर की छत पर लगा आउटडोर ऐसी चोरी कर ले गए थे. इसके अलावा पड़ोसी की पत्थर पॉलिश की इलैक्ट्रिक मशीन भी चोरी कर ली थी.बीत रात पुलिस गश्त पर थी. तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेल्वे स्ट्रेची पुल के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 एसी आउटडोर, 01 पुराने कूलर की मोटर, ताबे का पाईप, प्लास्टिक का पंखा, 01 टायर, 01 स्टपनी व लोहे का अन्य सामान (चोरी का ), 01 चाकू, 01 मोबाइल फोन, रू0 1400/- बरामद हुए.
पूछताछ का विवरणः-पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सामान के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि वह भोलू, जीतू व कासिम तीनों लोग मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है, उन्होनें बताया कि कुछ दिन पहले तीनों ने मिलकर पास ही एक दुकान में दुकान के बराबर वाले घर के जीने से छत के रास्ते से दुकान में घुसकर दुकान का किमती सामान चोरी किया था बरामद रूपये उसी चोरी किये गये रूपयों में से खर्च करने पर शेष बचे रूपये है और बरामद एसी के तार, एसी आउटडोर चोरी के अन्य सामान के बारें में बताया कि यह सामान उन्होनें एक घर से चोरी किया है। बरामद चाकू के बारे में बताया कि इसे वह लोगों को डराने और अपना सुरक्षा के लिए अपने पास रखते है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
- भोलू कुरेशी पुत्र नसरूद्दीन निवासी बाखल गली टीला थाना मण्टोला आगरा।
- जीतू बघेल पुत्र बाबू सिह निवासी भैरो बजार जीवनी मंडी थाना छता आगरा।
फरार बदमाश का नाम
कासिम पुत्र नामालूम नि0 ईदगाह मैदान के पास गली में थाना रकाबगंज आगरा।