आगरालीक्स…(Video) आगरा के संजय प्लेस से चल रहा था विदेशों की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी लगवाने का रैकेट… लग्जरी आफिस, तेजतर्रार रिसेप्शनिस्ट से जाल में युवाओं को फंसाते थे, सात अरेस्ट
आगरा के संजय प्लेस सत्यम कॉम्पलैक्स में एसआई ओवरसीज के आफिस पर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से छापा मारा. आफिस में बड़ी मात्रा में फर्जी विदेशी कपंनियों के नाम के आफर लैटर सहित बड़ी मात्रा में दस्तावेज मिले हैं. पुलिस ने विदेशों में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से 45 से 50 हजार रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. सात लोगों को अरेस्ट किया गया है. ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं.सोशल मीडिया के माध्यम से देते थे विदेशों में लाखों की नौकरी का विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गैंग का मास्टर माइंड दिल्ली का रहने वाला है अंकित गुप्ता हे. पूछताछ में सामने आया है कि ये आगरा सहित कई शहरों के पॉश बिजनेस एरिया में किराये पर दुकान लेकर आफिस खोलते थे. उसमें स्थानीय महिलाओं को रिसेप्शनिस्ट के पद पर रखते थे. सोशल मीडिया व यू ट्यूब के माध्यम से विदेशी कंपनियों में नौकरी लगवाने के माध्यम से विज्ञापन देते थे. नौकरी लगवाने के लिए आने वाले युवाओं से 45 से 50 हजार रुपये आनलाइन जमा कराए जाते थे. इसके बाद उन्हें फर्जी विदेशी कंपनियों के लैटर थमा दिए जाते थे और फिर आफिस बंद करके चले जाते थे. इससे पहले मार्च के महीने में भी इनके द्वारा संजय प्लेस में जियान इंटरनेशनल व होली इंटरनेशनल के नाम से आफिस खोला गया था. रिसेप्शन पर मुस्कान और निशा नाम की युवतियों को रखा था. बड़ी संख्या में युवाओं से नौकरी के नाम पर वसूली की थी.
पूछताछ में शातिरों ने बताया कि ह फेसबुक, इन्स्टाग्राम, यू ट्यूव एवं सोशल मीडिया पर विदेश में मल्टीनेशनल कंपनी में पिलम्बर, फिटर, एलेक्ट्रीसियन, ड्राइवर, हैवी ड्राइवर, वैल्डर, पेन्टर, सेफ्टिंग ऑफीसर, पाइप फैब्रीकेटर, क्रेन ऑपरेटर, टेक्नीसियन, सिक्योर्टी गार्ड, सी.सी.टी.वी. ऑपरेटिंग, स्टोर कीपर आदि की नौकरी दिलाने के लिये एड डालते हैं । कुवैत, अजरबैजान व ओमान आदि देशों में जाने के इच्छुक काफी संख्या में व्यक्ति उनसे उनके ऐड के माध्यम से सोशल मीडिया पर दिये गए मोबाइल नंबरों के माध्यम से संपर्क करते हैं । उन व्यक्तियों को वह फर्जी ऑफर लैटर तैयार कर वाट्सऐप, डाक आदि के माध्यम से भेज देते हैं। विदेश में नौकरी पाने के इच्छुक व्यक्ति जो उनके संपर्क में आ जाते हैं वह उनसे उनका मूल पासपोर्ट, आधार कार्ड, सी.बी, अनुभव प्रमाण पत्र एवं मेडीकल प्रमाण पत्र ले लेते हैं तथा फर्जी फर्म Holly International, Zayan International, Proud International, SI Overseas, Mone Oversese व Omexe International से सम्बन्धित मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलवाने व बीजा उपलब्ध कराने के रूप में करीब 45 हजार रूपये प्रति व्यक्ति वसूलते हैं ।
इन्हें किया गया अरेस्ट
- अंकित गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी- स्कूल ब्लाक थाना मधू बिहार, पूर्वी दिल्ली। (कलिंग करना, ऑफर लेटर बनाना, वीजा बनाना)
- बिजय कुमार पुत्र रोहताष कुमार निवासी- ज्योति कालोनी थाना सहादरा, पूर्वी दिल्ली(कलिंग करना)
- विशाल मेहता पुत्र बिजय मेहता निवासी- स्कूल ब्लाक थाना मण्डावली, पूर्वी दिल्ली। (गाडी चलाना व साथ चलना)
- राजेश शर्मा पुत्र स्व0 रोहताष शर्मा निवासी- दुर्गा गली बाबरपुर सहादरा थाना बेलगम, उत्तर पर्वी दिल्ली(कलिंग करना)
- नवनीत जैन पुत्र नरेन्द्र जैन निवासी- बलवीर नगर एक्सटेंसन गली नम्बर 10 थाना सहादर, दिल्ली।(कलिंग करना, ऑफर लेटर बनाना व फर्जी वीजा बनाना)
- रजनी कान्त उर्फ लल्ला पुत्र रामसेवक निवासी- स्कूल ब्लाक थाना मधू विहार, पूर्वी दिल्ली (फर्जी सिम व एकाउण्ट उपलब्ध कराना)
- हेमन्त शर्मा पुत्र स्व0 रोहताष शर्मा निवासी- आफीसर्स सिटी-1 राजनगर एक्सटेंशन थाना नन्दग्राम, जिला गाजियाबाद। (कलिंग करना, ऑफर लेटर बनाना व वीजा बनाना)
ये सामान किया बरामद
- 01 कार होण्डा अमेज
- 01 पैकिट लिफाफा, 02 नोट पैड डायरी, 01 रजिस्टर खाली, 01 रजिस्टर SPP मार्का, 01 रजिस्टर रैडविन्स मार्का, 01लैपटॉप acer कंपनी, 06 मोबाइल फोन, 01 पेन स्टैण्ड, 01 नीला पेन, 01 कैलकुलेटर, स्टाम्प पैड, मनी डैम्पर, फैवीकॉल की छोटी सीसी, 01 पासपोर्ट नंबर X- 5548947, लाइसेंस Department of Foreigen Employment Alghanim, KMPC, Hyunday, ZCC Constrution, व अन्य कंपनियों के नाम से ऑफर लेटर, इण्टरनेशनल डिजीटल मुहरें, वीजा कुल 351 वर्क, 112 सादा पेज, 01 डेस्कटॉप कम्प्यूटर, मॉनीटर INTEX कंपनी का, 01 कीवोर्ड INTEX कंपनी का, 01 अडोप्टर INTEX कंपनी का, 01 सी.पी.यू. Lenovo ThinkCenter M600, 01 प्रिन्टर HP कंपनी का, 01 पावर केवल, 01 एच.डी.एम.आई. केवल, 01 वर्ल्ड मैप बैनर,