आगरालीक्स…आगरा में 25 हजार का इनामी फरार दिव्यांश चौधरी की कार पुलिस को मिली. दिव्यांश चौधरी फिर भी नहीं मिला. पूर्व मंत्री का नाती है आरोपी
आगरा में 25 हजार के इनामी पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी की तलाश में पुलिस को आज दिव्यांश चौधरी की कार तो मिल गई लेकिन वो नहीं मिला. पुलिस ने यह कार पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के घर से बरामद की है. शाहगंज पुलिस ने पूर्व मंत्री के घर पर दबिश दी. यहां से कार को बरामद किया गया है.
ये है मामला
आगरा में 15 अप्रैल की रात को अपनी बेटी को कार से लेकर घर पहुंचे जूता कारोबारी पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने कार चढ़ाने की कोशिश की थी. जूता कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आरोप लगाए हैं कि काफी समय से पूर्व मंत्री का नाती दिव्यांश चौधरी उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. इस मामले में पूर्व मंत्री द्वारा नाती के पक्ष में बयान देने के बाद मामला तूल पकड़ गया. जूता कारोबारी के समर्थन में पंजाबी समाज ने भाजपा कार्यालय पर नारेबाजी भी की थी.
लेकिन अभी तक दिव्यांश चौधरी पकड़ा नहीं गया है।