आगरालीक्स…आगरा में शादी समारोह से दो साल का बच्चा हुआ गायब. परिजनों के होश उड़ गए. पुलिस ने बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
आगरा की थाना सदर पुलिस ने आज शादी समारोह के दौरान गुम हुए एक बच्चे को दो घंटे के अंदर ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया. थाना सदर पुलिस की इस कार्यवाही को थाना सदर पुलिस ने सराहा है.
ये है मामला
कार्तिक नाम का एक दो साल का बच्चा अपने माता पिता से बिछुड़ गया था. पिता रवि और मां पूजा ने बच्चे को काफी तलाशा लेकिन बच्चा नहीं मिला. परिजनों के होश उड़ गए, ऐसे में उन्होंने थाना सदर पुलिस की चौकी बुंदू कटरा को इसकी सूचना दी. सूचना पर थाना सदर की चौकी बुंदु कटरा प्रभारी सुशील पवार के नेतृत्व में एसआई तरंग सिंह और एसआई राहुल कुमार के द्वारा तत्काल कार्रवाई की. पता चला कि बच्चा कार्तिक मां-बाप से बिछड़ कर राधे गार्डन कॉलोनी रोहता में पहुंच गया था. पुलिस ने दो घंटे के अंदर बच्चे को खोज निकाला और माता पिता को सौंप दिया.