Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Police in search of Badar, accused of murdering wife and four daughters, put up posters and also offered a reward
बिगलीक्स

Agra News: Police in search of Badar, accused of murdering wife and four daughters, put up posters and also offered a reward

579

आगरालीक्स…बेटे के साथ मिलकर पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने वाला बदर ने हुलिया बदला. पुलिस ने नई तस्वीर की जारी…इनाम भी रखा…

आगरा के कालिंदीविहार इस्लाम नगर में रहने वाले बदर ने अपने बेटे अरशद के साथ मिलकर लखनऊ के होटल में पत्नी और चार बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या की थी. 31 दिसंबर को हुई इस वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. बेटे ने वीडियो भी जारी किया और आगरा के अपने पड़ोसियों पर भी आरोप लगाए थे. बेटा अरशद तो पुलिस कस्टडी में है लेकिन पिता बदर अभी भी फरार हैं.

चारबाग के एक होटल में वेटे के साथ मिलकर पत्नी व चार वेटियों की हत्या का आरोपित आगरा निवासी वदर अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया. पुलिस ने उसका पता बताने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की है. इसके साथ ही जगह-जगह उसकी तस्वीरों व ब्यौरे के साथ पोस्टर भी चस्पा करवा दिए हैं. लखनऊ के अलावा आगरा और अजमेर समेत अन्य जिलों में भी उसकी तलाश की जा रही है.

आगरा निवासी वदर ने अपने वेटे मो अरशद के साथ मिलकर 31 दिसंबर की रात पत्नी अस्मा, वेटियों अल्शिया ( 19 ), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9) की गला कसकर हत्या कर दी थी. गला कसने के बाद हत्यारोपितों ने उनके हाथ की कलाइयां भी काट दी थी. चारवाग की रेवड़ी वाली गली स्थित होटल शरणजीत के कमरा नंबर – 109 में 1 जनवरी की सुवह उनके शव मिले थे. पुलिस ने इस मामले में अरशद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं उसका पिता वदर अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है. कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एनवीडब्लू जारी कर दिया है.

डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि हत्यारोपित वदर की दो तरह की फोटो के साथ पोस्टर वनवाकर लखनऊ व आसपास के जिलों में पुलिस ने जारी की हैं. उसमें उसका नाम, पता व पूरा ब्योरा है। पोस्टर पर पुलिस अफसरों के नंबर भी लिखे हैं । सूचना देने वाले का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा और उचित इनाम भी दिया जाएगा।

आगरा और अजमेर में पुलिस टीमों ने डाला डेरा
वदर की तलाश में पुलिस की दो टीमें अभी भी आगरा और अजमेर में छानवीन कर रही हैं. पुलिस को वदर के रिश्तेदारों से कुछ खास इनपुट मिले हैं. उसी इनपुट के आधार पर पुलिस की टीमें छानवीन कर रही हैं. इसके अलावा आगरा में मौजूद पुलिस की टीमें संदेह के घेरे में आए कुछ लोगों पर भी आगरा पुलिस की मदद से गुपचुप नजर रख रही हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janak Puri 2026 Agra: This time, the Ram Barat will be welcomed with a shower of flowers from a helicopter…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार रामबारात का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Bag & Purse stolen from tourist car in Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कार के शीशे तोड़कर पर्स और बैग...

बिगलीक्स

Agra Video News: Monkey attacks Korean female tourist at the Taj Mahal in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल पर कोरिया की महिला पर्यटक पर बंदर का हमला....

बिगलीक्स

Agra News Live : Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और उमस के बीच आज से...

error: Content is protected !!