आगरालीक्स:…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की रिसर्च स्कॉलर के शारीरिक शोषण के आरोप के फंसे प्रोफेसर को अरेस्ट करने के लिए पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं। ( Agra News: Police in search of DBRAU, Agra Professor after Research scholar lodge FIR#Agra)
आगरा के आंबेडकर विवि के इंस्टीटयूट आफ बेसिक साइंस के प्रोफेसर गौतम जैसवार पर रिसर्च स्कॉलर ने शारीरिक शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। रिसर्च स्कॉलर का आरोप है कि शनिवार 25 अक्टूबर को प्रोफेसर जो कि उसके को गाइड हैं उन्होंने छुटटी के दिन आईबीएस में बुलाया, हाथापाई की और मोबाइल तोड़ने की कोशिश की। इस मामले में थाना न्यू आगरा में प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के साथ ही रिसर्च स्कालर ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं और मेडिकल भी कराया गया है। विवि में प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू की, विवि के साथ ही होटल में ठहरने सहित अन्य सुबूत भी जुटा लिए हैं।पुलिस प्रोफेसर की तलाश कर रही है जिससे अरेस्ट किया जा सके, पुलिस प्रोफेसर के घर भी गई लेकिन वे घर पर नहीं थे।
ये है पूरा घटनाक्रम
डीम्ड विवि से एमएससी करने के बाद विवि से पीएचडी करने के लिए छात्रा ने आवेदन किया, मथुरा के प्रोफेसर को बॉटनी में पीएचडी करने के लिए गाइड बनाया, रिसर्च के लिए केमिस्ट्री की लैब का भी इस्तेमाल होना था इसलिए आईबीएस के प्रोफेसर गौतम जैसवार को को गाइड बनाया। 2022 में कोर्स वर्क की परीक्षा में टॉप किया। रिसर्च स्कॉलर का आरोप है कि इसके बाद से प्रोफेसर ने रिसर्च स्कॉलर से नजदीकी बढ़ाई, शादीशुदा होने के बाद भी अपनी पत्नी की बुराई करते हुए शादी का झांसा दिया और 2024 में खजुराहो ले गया और तीन दिन होटल में साथ रखा और शारीरिक शोषण किया। इसके बाद बरसाना के होटल में भी शारीरिक शोषण किया।
शादी करने से किया इन्कार, 25 अक्टूबर को की हाथापाई
रिसर्च स्कॉलर का आरोप है कि दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करने के बाद पिछले कुछ दिनों से प्रोफेसर ने शादी की बात आते ही इधर उधर की बात करना शुरू कर दिया था। दीपावली की छुटटी थी, 25 अक्टूबर को वह आईबीएस पहुंची, आरोप है कि प्रोफेसर गौतम जैसवार से जब उसने शादी कब करनी है यह कहा तो उसने हाथपाई कर दी, शादी करने से इन्कार कर दिया। मोबाइल को छीन लिया। कुछ देर बाद ही रिसर्च स्कॉलर का भाई भी पहुंच गया, उसने 112 नंबर पर कॉल कर दी। रिसर्च स्कॉलर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बयान दर्ज कराए और मेडिकल कराया।