Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Police searches for tourist’s bag full of jewelery lost three months ago…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Police searches for tourist’s bag full of jewelery lost three months ago…#agranews

111

आगरालीक्स…आगरा की पर्यटन पुलिस ने बिखेरी मुस्कान. तीन महीने पहले खोए ज्वैलरी और कैश से भरे बैग को बरामद कर पर्यटक को सौंपा. इसको किया गिरफ्तार

आगरा की पर्यटन थाना पुलिस ने अतिथि देवो भव: की परंपरा का पूरी तरह से निर्वहन किया है. तीन महीने पहले आगरा ताजमहल घूमने आए पर्यटक का ज्वैलरी और कैश से भरा बैग गायब हो गया था. ​बैग न मिलने से निराश पर्यटक चला गया लेकिन आगरा की पर्यटन पुलिस इसकी खोजबीन करती रही. आखिरकार उसे सफलता हाथ लगी और उसने आटो चालक को अरेस्ट कर लिया और उसके पास से ज्वैलरी से भरा बैग भी बरामद कर ​लिया. आज पर्यटक को यह बैग सौंपा तो उसके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई.

ये है मामला
7 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र के पुणे शहर से पर्यटक शुभम जितेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ ताजमहल देखने आए थे. ये लोग बालूगंज स्थित एक होटल में रुके. यहां से ताजमहल जाने के लिए सफेद और काले रंग की इलेक्ट्रिक आटो में बैठकर आरके स्टूडियो ताजमहल पश्चिमी गेट तक आए. इस दौरान इनका बैग आटो में छूट गया जिसमें 15 हजार रुपये कैश और 3.5 लाख रुपये की ज्वैलरी व अन्य सामान था.

पर्यटक ने आटो में छूटे इस बैग की सूचना थाना पर्यटन पुलिस में की. पर्यटन पुलिस ने बैग को तलाश किया लेकिन कुछ नहीं पता चला. सीसीटीवी में एक आटो भी चेक किया लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं था. ऐसे में निराश पर्यटक वापस चला गया. लेकिन पर्यटन पुलिस द्वारा बैग की तलाश जारी रखी गई. बीते दिन पर्यटन पुलिस को ये आटो दिखाई दिया जिसका पीछा करके शक के आधार पर थाना लाया गया. आटो चालक समीर पुत्र कमरूद्दीन निवासी टीला बालूगंज थाना रकाबगंज से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने कहा कि बैग उसके घर पर खा हे. बैग को थाने मंगाकर पुलिस ने पर्यटक को बैग में रखे सामान की फोटो भेजी गई. पर्यटक द्वारा बैग में रखे सामान को पहचान कर यह प्रमाणित किया कि यह सामान उनका ही है.

आज ये पर्यटक आगरा पहुंचे. छूटे हुए बैग को पहचान कर उसमें रखे हुए सामान की तस्दीक की और आटो चालक को भी पहचान लिया. पर्यटकों ने कहा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं. बैग में रखे सभी सामान को प्राप्त कर पर्यटकों द्वारा पर्यटन पुलिस का आभार जताया गया और इसके बाद वे अपना सामान लेकर रवाना हो गए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!