आगरालीक्स…आगरा में शाम होते ही मौसम बदला. हवाएं चल रही हैं, बूंदाबांदी भी हुई शुरू…दिन में पड़ी भीषण गर्मी
सुबह से भीषण गर्मी झेल रहे आगरा में आज शाम होते ही मौसम बदल गया है. हवाएं चल रही हैं और बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है. आसमान में बादलों का शेार मचना शुरू हो गया है. तेज आंधी के आसार जताए जा रहे हैं.
दिन में तेज धूप
आज सुबह दिन में तेज धूप रही. धूप इतनी अधिक थी एक पल भी उसमें ठहरना मुश्किल हुआ. तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. रविवार को आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा.