आगरालीक्स…आगरा की एक फैक्ट्री में चुडैल का साया! एक कर्मचारी पर बोला हमला. दहशत में काम करने वाले. परेशान फैक्ट्री मालिक पहुंचा पुलिस के पास…
आगरा की एक फैक्ट्री में कथित तौर पर चुडैल का साया होने की जानकारी मिलने पर जांच करने के लिए पुलिस पहुंंची है.यही नहीं उसने एक कम्रचारी पर भी हमला बोला है. इससे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी दहशत में आ गए हैं. इससे परेशान फैक्ट्री मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने चुडैल का सच पता लगाने के लिए सर्विलांस सेल को जांच दी है. एक वीडियो भी वायरल है. टीम इस वीडियो की भी जांच करेगी कि ये वीडियो कहां से वायरल हुआ है.
मामला एत्माद्दौला स्थित एक फैक्ट्री का है. डीसीपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस शरारत के पीछे कोई कर्मचारी या उसका परिचित ही निकलेगा. यह भी पता लगया जा रहा है कि पिछले दिनों किस कम्रचारी को नौकरी से तो नहीं निकाला गया था. कुछ लोगों को नोटिस भी दिए गए हैं जिनके बयान लिए जा रहे हैं.