लखनऊलीक्स… ज्ञानवापी मस्जिद पर हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ज्ञानवापी पर जुमे की नमाज को भीड़ उमड़ी। गेट बंद। सुनवाई पर भी आया फैसला।
ज्ञानवापी पर किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ज्ञानवापी मस्जिद पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। साथ ही आज जुमे की नमाज भी अता की जानी थी। इसे देखते हुए ज्ञानवापी मस्जिद पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए।
तीस की थी अनुमति सैकड़ों लोग घुसे
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए 30 लोगों को आने की अनुमति थी लेकिन बताया जा रहा है कि मस्जिद में नमाज के लिए आज काफी संख्या में लोग आ गए। मस्जिद में करीब 700 लोगों के प्रवेश के बाद मस्जिद के गेट को बंद कर दिया और लोगों से वापस लौटने की अपील की गई।
वजू घर से करके आने की अपील की थी
मस्जिद का वजूखाना सील होने की वजह से लोगों से घर से ही वजू करके आने को कहा गया था।
हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब छह जुलाई को होगी
हाईकोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर आज होने वाली सुनवाई अब टल गई है। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई अब गर्मियों की छुट्टी के बाद छह जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दोपहर बाद
दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में भी मुस्लिम पक्ष द्वारा सर्वे का विरोध और कोर्ट कमिश्नर की निय़ुक्ति रद करने की याचिका दायर की गई थी। इस पर हिंदू पक्ष की ओर से भी याचिका दायर की थी। इस मामले में दोपहर बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।