आगरालीक्स…आगरा में पुलिस ने दी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी. कहा—आज हिदायत दी है, कल बुलडोजर चलेगा…
आगरा में पुलिस प्रशासन अब अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन में है. लगातार अतिक्रमण हटाया जा रहा है और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी जा रही हे. गुरुवार को पुलिस प्रशासन द्वारा कारगिल चौराहा से पश्चिमपुरी चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया. यह अभियान एसडीएम सदर और इस्पेक्टर सिकंदरा के नेतृत्व में चलाया गया. टीम ने व्यापारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटा लें. उन्होंने कहा कि कल से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा. इसके साथ ही जुमा्रना वसूलने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

योगी सरकार के सख्त आदेश
बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ योगी सरकार की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए हैं. सभी जिलों के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा अवैध स्टैंड और पार्किंग को लेकर भी सख्त आदेश हैं.