आगरालीक्स…आगरा के इस एरिया में पॉल्युशन सबसे अधिक. जानें हर क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स और आज का तापमान
आगरा में तापमान अब धीरे—धीरे कम होने लगा है. रात के साथ दिन के तापमान में भी कमी आने लगी है. सर्दी का अहसास होते ही लोग अब जैकेट और गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये अभी भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से तापमान गिरेगा और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी हो सकती है.
इधर आगरा का एक्यूआई फिलहाल अति गंभीर तो नहीं है लेकिन सांस रोगियों के लिए खतरनाक है. आगरा के लगभग हर एरिया का एक्यूआई 100 से ऊपर बना हुआ है. आज शाम पांच बजे तक शाहजहां गार्डन का एक्यूआई 221 रहा तो वहीं संजय प्लेस का एक्यूआई 170 दर्ज किया गया. इसके अलावा रोहता का भी एक्यूआई 150 के करीब रहा.