आगरालीक्स …Agra News: मासिक धर्म स्वच्छता न होने से गंभीर समस्या हो सकती है, इससे गर्भधारण में समस्या हो सकती है। ( Agra News: Poor Menstrual hygiene leads to problem#Agra )
अगर सैनेटरी पैड साफ न हो या समय पर न बदला जाए तो बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे दर्दनाक संक्रमण हो सकते हैं। कुछ मामलों में ये दीर्घकालिक प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। यूरिन इंफेक्शन से बचने केलिए इसका ध्यान रखना जरूरी है। एक ही पैड को लंबे समय तक पहनने या अनुपयुक्त सामग्री के उपयोग से खुजली, फंगल इंफेक्शन या चकत्ते हो सकते हैं।बार-बार संक्रमण से गर्भाशय ग्रीवा में लगातार सूजन हो सकती है, जो एचपीवी जैसे गंभीर संक्रमणों का रास्ता खोल देती है।
डॉ. रचना गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका
जिला महिला चिकित्सालय, आगरा
• स्वच्छता और आराम, वह सैनेटरी उत्पाद चुनें जो साफ-सुथरा और आरामदायक हो जैसे सैनिटरी पैड, टैम्पॉन, मेंस्ट्रुअल कप या पुन: प्रयोज्य कपड़े का पैड।
• नियमित बदलाव, हर 4-6 घंटे पर पैड बदलना चाहिए या इससे पहले यदि आवश्यक हो।
• साफ पानी से धोना, हर बार बदलाव के दौरान गुनगुने पानी से सफाई पर्याप्त होती है, कठोर साबुन या इंटिमेट वॉश से बचें।
• सही निस्तारण, इस्तेमाल किए गए पैड को कागज में लपेटकर फेंके। यदि कपड़े का पैड इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे ठीक से धोकर धूप में सुखाएं।