आगरालीक्स….Agra News : आगरा में एक मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस 1.24 करोड़ रुपये तक, जानें सबसे महंगी शॉप कहां है। आज से शुरू हो रही शराब की दुकानों की आवंटन प्रक्रिया ( Agra News : Pratapura Model shop licence fees @ Rs 1.24 Crore, Auction Process of Liquor shops start in Agra from Today#Agra )
नई आबकारी नीति के तहत अब एक ही दुकान से शराब और बियर की बिक्री की जा सकेगी। इसे कंपोजिट शॉप नाम दिया गया है। इसके साथ ही मॉडल शाप, देशी शराब की दुकान और भांग की दुकानों के लाइसेंस की प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार शाम चार बजे से शुरू हो रही है। पहले पंजीकरण किया जाएगा आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी के अनुसार, 17 से 27 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे। ई लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा। तीन चरणों में पूरी प्रक्रिया होगी। लाइसेंस शुल्क से आबकारी विभाग ने 1946 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा गया है।
सबसे महंगी प्रतापपुरा की मॉडल शॉप
मॉडल शॉप, कंपोजिट शॉप, देशी शराब की दुकान, भांग की दुकान के लाइसेंस शुल्क जारी किए गए हैं। सबसे ज्यादा लाइसेंस शुल्क प्रतापपुरा स्थित मॉडल शॉप का है, इसका शुल्क 1.24 करोड़ रुपये है तो संजय प्लेस की मॉडल शॉप का शुल्क 1.21 करोड़ रुपये है। कंपोजिट शॉप जिसमें शराब और बियर दोनों की बिक्री की जा सकेगी, इसका सबसे ज्यादा शुल्क धन सिंह बाबा चौराहा का है इसका शुल्क 87.64 लाख रुपये है। जबकि देशी शराब में सबसे ज्यादा शुल्क देवरी रोड पर 68.68 रुपये है।
ये हैं लाइसेंस शुल्क
मॉडल शॉप
प्रतापुरा 1.24 करोड़ रुपये
संजय प्लेस और फतेहाबाद रोड 1.21 करोड़ रुपये
वाटरवक्र्स 1.20 करोड़ रुपये
भगवान टॉकीज चौराहा 1.13 करोड़ रुपये
आगरा में दुकानें
329 देशी शराब की दुकानें
266 कंपोजिट शॉप जहां शराब और बियर दोनों की बिक्री होगी
24 मॉडल शॉप
34 भांग की दुकान