नईदिल्लीलीक्स… सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। 24 घंटे हैं, उनके लिए अहम। सीएम योगी भी रखे हैं नजर। प्रार्थनाओं का भी चल रहा दौर।
सीएम योगी ने अखिलेश को फोन कर जाना हाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना। उन्होंने मेदांता के डॉक्टरों से भी सपा संरक्षक की सेहत के बारे में बात की और उन्हें अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराने को कहा बता दें कि योगी आदित्यनाथ इसके पहले भी मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जानने के लिए उनसे मिलते रहें हैं।
वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया हैः शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने भी कहा है कि उनके लिए 24 घंटे बहुत अहम हैं। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर लो हो जाने से उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
पीएम ने दिया है मदद का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश से बात की और पिता का हालचाल जाना।पीएम ने हर मदद के लिए मौजूद रहने का वादा किया है।
सपा संरक्षक की जल्द स्वस्थ होने की कामना को प्रार्थनाएं
प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री और एक बार देश के रक्षामंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ जगह-जगह लोग प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है।