Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: Prof. Aashu Rani first woman vice chancellor of Agra University, Agra
आगराएजुकेशनटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News: Prof. Aashu Rani first woman vice chancellor of Agra University, Agra

362

आगरालीक्स….आगरा के आंबेडकर विवि को मिली पहली महिला स्थायी कुलपति. जानें नई कुलपति प्रो. आशुरानी के बारे में…वेस्ट मैनेजमेंट पर की है रिसर्च…

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की नई कुलपति प्रो. आशुरानी को बनाया गया है. यह आंबेडकर विवि की पहली महिला स्थायी कुलपति बनी हैं। आंबेडकर विवि के निरीक्षण के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जारी किए आदेश।

आंबेडकर विवि, आगरा के स्थायी कुलपति प्रो अशोक मित्तल को हटाने के बाद प्रो. विनय पाठक को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया था। 26 जनवरी से प्रो. विनय पाठक विवि के कार्यवाहक कुलपति के पद पर कार्यरत थे। रविवार को कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आंबेडकर विवि का निरीक्षण करने के लिए आईं थी, उन्हें तमाम खामियां मिली थी।

तीन साल के लिए किया गया नियुक्ति
कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को कोटा विवि राजस्थान की प्रो. आशु रानी को तीन साल के लिए आंबेडकर विवि का स्थायी कुलपति नियुक्ति किया है। प्रो. आशु रानी कोटा विवि के केमिस्ट्री विभाग की हेड हैं और डायरेक्टर रिसर्च हैं।

नैनो प्रौद्योगिकी और विषम उत्प्रेरण में किया शोध
प्रो. आशुरानी ने 1987 में मेरठ यूनिवर्सिटी से एमएससी की. 1991 में राजस्थान यूनिवर्सिटी से जयपुर से पीएचडी की और 1998 में इन्वायरमेंटल स्टडीज में पीजी डिप्लोमा किया. यूजीसी और डीएसटी के 10 रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं. प्रो. आशुरानी के अंडर में 22 पीएचडी अवार्ड हुई हैं और 16 एमफिल अवार्ड हो चुके हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: 18 kidney patients received free medical consultation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने लगाया गुर्दा रोगियों के लिए...

आगरा

Agra News: A mehendi camp was organized in Agra for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में करवाचौथ को लेकर लगा मेहंदी शिविर. 150 प्रशिक्षित बालिकाओं ने...

आगरा

Agra News: Two more festival special trains will run via Agra Cantt during Diwali…#agranews

आगरालीक्स…दिवाली पर आगरा कैंट होकर दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!