आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति की घोषणा, प्रो. आशु रानी पहली महिला कुलपति बनीं जिन्हें दूसरी बार कुलपति बनाया गया है। प्रो. आशु रानी एक अक्टूबर 2028 तक कुलपति रहेंगी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 29 सितंबर 2022 को कोटा विवि की प्रो. आशु रानी को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिम्मेदारी मिलने के बाद एक अक्तूबर 2022 को कुलपति पद का कार्यभार संभाला था। राजभवन द्वारा तीन वर्ष के लिए उनकी नियुक्ति की गयी थी। ऐसे में कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष बाद यानि कि एक अक्तूबर को उनका कार्यकाल पूर्ण हो रहा है।
2028 तक रहेंगी कुलपति
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को प्रो. आशु रानी को तीन वर्ष के लिए दोबारा से विश्वविद्यालय की कुलपति बनाया है। अब उनका कार्यकाल छह वर्ष का होगा, एक अक्टूबर 2028 तक वे कुलपति रहेंगी। विश्वविद्यालय के 100 वर्ष 2006 में पूरे हो रहे हैं।
