आगरालीक्स…क्या दिवाली तक सोना पहुंच जाएगा 1.5 लाख तक. पिछले 9 महीने में 41 हजार रुपये तक बढ़ी सोने की कीमत. जानिए इस समय क्या है भाव
सोने चांदी के दाम लगातार और हर रोज बढ़ रहे हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,449 रुपये बढ़कर 1,16,903 रुपये हो गया है. वहीं चांदी भी 673 रुपये बढ़कर 1,45,060 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है.
9 महीने में 41 हजार रुपये तक बढ़े सोने के दाम
इस साल सोने की कीमत करीब 40,741 रुपये तक बढ़ी है. 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये का था जो अब 1,16903 रुपये हो गया है. वहीं एक किलो चांदी का भाव 31 दिसंबर 2024 को 86,017 रुपये थी जो अब 1,45060 रुपये प्रति किलो हो गई है. नौ महीने में चांदी के नाम 59 हजार रुपये तक बढ़े हैं.
संजय प्लेस एमजी रोड स्थित कक्कड़ ज्वैलर्स के संचालक और आगरा ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मधुकर कक्कड़ का कहना है कि जिस हिसाब से सोने और चांदी के दाम दीवाली से पहले ही बढ़ रह हैं उस हिसाब से आगरा में नवरात्रि पर अच्छी खऱीद होने की उम्मीद है, उनके शोरूम पर नई डिजायनों और रेंज के साथ सोने के आभूषण उपलब्ध हैं. साथ ही हीरे के आभूषणों की भी नई रेंज उपलब्ध है.
1.50 लाख रुपये तक पहुंच सकता है सोना
दिवाली और सहालग तक सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.60 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है. और विश्लेषकों ने 2026 तक इसे और भी बढ़ने की उम्मीद जताई है. सोने की कीमतों में भी वृद्धि की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि नवरात्रि में अभी सोना और चांदी खरीदना बेहतर रहेगा.