आगरालीक्स ..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर बनाए गए प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा. ( Agra News : Prof. Bhupendra Swaroop Sharma dean student welfare of DBRAU, Agra)
। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण विभाग के नए अधिष्ठाता को नियुक्त किया गया है। विवि में अब अधिष्ठाता छात्र कल्याण की जिम्मेदारी स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा निभाएंगे। अभी तक यह जिम्मेदारी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के निदेशक प्रो. मो. अरशद के पास थी।
विवि ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण के साथ सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण की भी नियुक्ति किए गए हैं। कम्प्यूटर साइंस विभाग के प्रो. एसके जैन, समाज कार्य विभाग के डॉ. राजेश कुशवाह, सेठ पदमचंद जैन संस्थान की डॉ. रुचिरा प्रसाद, शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. अखिलेश सक्सैना और डॉ. रत्ना पाण्डेय को सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण बनाया गया है। विभाग विश्वविद्यालय के छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए जरुरी कदम उठाएगा।