आगरालीक्स…आगरा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आने का कार्यक्रम जारी. विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल.
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 91वें दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को हो रहा हे. इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी. राज्यपाल के आने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 20 अगस्त को ही आगरा आएंगी.जानें कार्यक्रम
राज्यपाल लखनऊ से आगरा 10 बजकर 10 मिनट पर राजकीय हेलीकॉप्टर से आगरा पहुंचेंगी. हेलीपेड आमेडकर यूनिवर्सिटी के पास ही बनाया जाएगा. यहां से राज्यपाल खंदारी कैंपस पहुंचेंगी. साढ़े 10 बजे से दोपहर एक बजकर 25 मिनट तक वह डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और यहां छात्र—छात्राओं को मेडल प्रदान करेंगी. दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर वह हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगी.
