आगरालीक्स ….आगरा में अंसल बिल्डर के प्रोजेक्ट हेड को अरेस्ट कर जेल भेजा, सुशांत ताज सिटी में प्लाट
खरीदने में धोखाधड़ी के आरोप में अंसल बिल्डर के खिलाफ दर्ज किया गया था मुकदमा।

आगरा में पुलिस ने अंसल बिल्डर के प्रोजेक्ट हेड योगेश गावा को हरि नगर, दिल्ली से अरेस्ट कर लिया, पुलिस ने गुरुवार को प्रोजेक्ट हेड योगेश गावा को जेल भेज दिया।
यह है मामला
एत्मादपुर के गांव भागूपुर निवासी पप्पी देवी ने नवंबर 2021 में जगदीशपुरा थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाए थे कि 2012 में अंसल बिल्डर की बिचपुरी में सुशांत ताज सिटी विकसित की जा रही थी, इसमें 289 वर्ग गज का प्लाट खरीदने के लिए 21.67 लाख रुपये चेक से दिए। इसके बाद उन्होंने प्लाट का बैनामा करने के लिए कहा लेकिन बैनामा नहीं किया गया। उन्होंने छानबीन की, इसमें सामने आया है कि प्लाट का मालिकाना हक बिल्डर के पास नहीं है और आवास विकास से नक्शा स्वीक्रत नहीं है। मुकदमे में अंसल बिल्डर के प्रणव अंसल, योगेश गावा, विनय यादव, संदीप जैन, बल्लभ शर्मा और देव प्रियदास को आरोपी बनाया गया। इससे पहले पुलिस न्यू आगरा निवासी संदीप जैन और गाजियाबाद निवासी देव प्रियदास को जेल भेज चुकी है।