Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Proposal for Three new Police station in Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Proposal for Three new Police station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में तीन नए थाने और बनेंगे, शासन को भेजा गया प्रस्ताव, आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अभी 47 थाने हैं जानें कहां बनेंगे नए थाने। ( Agra News : Proposal for Three new Police station in Agra#Agra)


आगरा पुलिस कमिश्नरेट में 47 थाने हैं। जिस तरह से शहर की सीमा का विस्तार हो रहा है, अपराध भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में तीन नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सिकंदरा थाने की सीमा मथुरा बार्डर तक है, इसमें बड़ा क्षेत्र आता है। सिकंदरा थाने की रुनकता चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। रुनकता थाना बनने से सिकंदरा थाने का क्षेत्र कम हो जाएगा और मथुरा बार्डर तक रुनकता थाने का क्षेत्र रहेगा। इससे अपराध की रोकथाम और पेट्रोलिंग करने में भी मदद मिलेगी।
ताजगंज में एकता चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव
इसके साथ ही ताजगंज क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। इनर रिंग रोड के साथ ही फतेहाबाद रोड पर तमाम कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। ताजगंज की एकता चौकी को भी थाना बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे ताजगंज थाने का क्षेत्र कम होगा और फतेहाबाद रोड की कॉलोनियों के लिए एकता चौकी थाना बन जाएगा।


सदर में बुंदूकटरा थाना बनाने का प्रस्ताव
इसी तरह से सदर का क्षेत्र भी बहुत बड़ा है। बुंदूकटरा चौकी में मधु नगर सहित बड़ा क्षेत्र आता है, बुंदूकटरा चौकी को भी थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इन तीनों नए थानों के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है।
2022 में बने थे तीन नए थाने


इससे पहले आगरा में 2022 में तीन नए थाने बने थे, ट्रांस यमुना कॉलोनी, बमरौली कटारा और किरावली थाने को मंजूरी मिली थी अभी 47 थाने हैं। तीन नए थाने बनने के बाद 50 थाने हो जाएंगे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!