Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Provincial convention of Uttar Pradesh Industry Trade Board on 8th and 9th September in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Provincial convention of Uttar Pradesh Industry Trade Board on 8th and 9th September in Agra…#agranews

165

आगरालीक्स…आगरा में जुटेंगे 1500 से अधिक व्यापारी. सरकार तक अपनी इस मांग को पहुंचाने के लिए 75 जिले और 350 तहसील के प्रतिनिधि आएंगे…

22 वर्ष बाद एक बार फिर प्रदेश के व्यापारी उद्योग और व्यापार से जुड़ी समस्याओं, चुनौती, संभावनाओं और समाधान पर एकजुट होकर मंथन करने के लिए शहर में एकजुट होंगे। आगरा व्यापार मंडल द्वारा 8 और 9 सितंबर को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन (राजकुमार सामा सभागार) में आयोजित होने जा रहे उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन एवं त्रिवार्षिक चुनाव का आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह रविवार को हुआ।

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 22 वर्ष बाद आगरा दूसरी बार उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन एवं त्रिवार्षिक चुनाव का आतिथ्य करेगा। 8 सितंबर को प्रदेश के वित्तमंत्री एवं राष्ट्रीय जीएसटी काउंसिल के सदस्य सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि होंगे एवं उद्घाटनकर्ता भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह होंगे। इनके समक्ष प्रदेश भर के व्यापारी और उद्यमी अपनी समस्याएं रखेंगे। नई चुनौतियों और समाधान पर मंथन होगा और वर्तमान परिदृश्य की संभावनाओं पर विचार रखे जाएंगे।

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन में 75 जिलों और 350 तहसील के व्यापारिक संगठनों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिन कई प्रस्ताव पास होंगे। जीएसटी में सुधार, आयकर में छूट के लिए सुझाव, एमएसएमई में सुधार की संभावनाओं को लेकर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

महामंत्री अशोक मंगवानी ने बताया कि प्रातः साढ़े दस बजे उद्घाटन सत्र के बाद आगरा व्यापार मंडल द्वारा प्रस्तावना सत्र 12 बजे से 2 बजे तक। सायं 4 बजे से सम्मान समारोह एवं रात्रि 8 बजे सांस्कृति समारोह होगा। उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों में समस्या समाधान को लेकर नई अलख जगाई जाएगी। ताकि प्रदेश के व्यापारियों की आवाज पूरे देश के व्यापारियों के साथ मिल सके। संगठन महामंत्री राकेश बंसल ने बताया कि 9 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रांतीय अधिवेशन, 12 बजे से 4 बजे तक त्रिवार्षिक चुनाव एवं समापन होगा। आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, जय किशन पुरसनानी, राजेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, दुष्यंत अग्रवाल, योगेश रकवानी, नंदकिशोर गोयल, संजय गोयल. राजीव गुप्ता, राकेश बंसल व राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

शहर के गणमान्य उद्यमी होंगे सम्मानित
आगरा व्यापार मंडल के महामंत्री अशाेक मंगवानी ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम दिन शहर के गणमान्य उद्यमी सम्मानित किये जाएंगे। साथ ही वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया जाएगा। जिसमें भामाशाह सम्मान महेश गोयल, शंकरलाल दुहानी, राजीव अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, विष्णु कुमार गोयल, राजेंद्र कुमार गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ व्यापारीजन सम्मान से रोचलदास नागरानी, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, मोहनलाल सिंघल, पन्नालाल अग्रवाल, भूपेंद्र कुमार वर्मा और श्रीभगवान रैपुरिया को सम्मानित किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!