आगरालीक्स ….आगरा में 72 घंटे बाद रामबरात निकलेगी, आज श्री राम और लक्ष्मण घोड़े पर सवार होकर निकले, पुष्प वाटिका में माता जानकी श्री राम की छवि को देख मोहित हो गईं। रामलीला महोत्सव में श्री हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान में लीला का मंचन हुआ।
21 सितंबर को रामबरात निकलेगी, इससे पहले रामलीला मैदान के पास स्थित हनुमान मंदिर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पुष्प वाटिका के मंचन में लाला चन्नौमल की बारहदरीी से मुनि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण घोड़ों की सवारी पर और जगत जननी मां जानकी अपनी चारों सखियों के साथ रथ पर सवार होकर पुष्प वाटिका के लिए निकली। रावत पड़ा जोहरी बाजार बिजली का रोती हुई रामलीला मैदान हनुमान मंदिर पर बनी जनकपुरी मिथिला नगरी में जाती है। राम लक्ष्मण के शोभा यात्रा मार्ग पर अनेक लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने का वर्णन इस प्रकार किया मैदान पर बनी हुई पुष्प वाटिका में पूजा करती है तथा पूजा करते समय भगवान श्रीराम को अपने पति के रूप में मांगती है मां अम्बिका पूजा से प्रसन्न होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को उनके पति के रूप में देने का वरदान देती हैं। इसके साथ ही रामलीला मैदान में श्री राम लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के यज्ञ पूर्ण करके जाते हैं मिलती है भगवान राम की आज्ञा प्रदान करते हैं गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार हो जाता है।

रामलीला में 19 सितंबर के कार्यक्रम
लाला चन्नौमल की बारहदरी से सीता स्वयंवर के लिए सवारी निकाली जाएगी जिसमें देश-विदेश के विभिन्न राजा सवारियों में होंगे रामलीला मैदान आगरा पर 7धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद की आकर्षक एवं मनमोहक लीला का मंचन श्री नीरज चतुर्वेदी के निर्देशन में किया जाएगा।
देहरी पूजन एवं शुभ लग्न की होगी धूम सुबह 11 बजे राजा जनक रानी सुनैना बने श्री आलोक अग्रवाल और आरती अग्रवाल के घर वसंत विहार कमला नगर
पर होगा।
देहरी पूजन एवं हल्दी उत्सव की दोपहर बजे राजा दशरथ ने संजय मित्तल एवं कौशल्या के घर कमला नगर में देहरी पूजन और ं हल्दी उत्सव होगा।