Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: The third anniversary of LITT Agra was organized at Jaypee Palace…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The third anniversary of LITT Agra was organized at Jaypee Palace…#agranews

166

आगरालीक्स…शिव बोध ने रुद्र से शिव बनने और शिव अलंकारों से कराया परिचय. लिट आगरा के तीसरे वार्षिकोत्सव का आयोजन जेपी पैलेस में किया गया, जहां कैलाश से लेकर महाकालेस्वर तक सभी ज्योतिर्रलिंगों का धार्मिक और भौगोलिक महत्व बताया

शिव बोध यानि अनादि और अनन्त शक्ति का बोध। शिव के अलंकारों (सर्प, त्रिशूल, भस्म, गंगा) का, रुद्र से शिव बनने का, वेदों के शिव का पुराणों के शिव में रुपांतरण का बोध। भारत के ज्योतिर्लिंगों और ताज नगरी के पांच प्रमुख शिवालयों का। जिसका अविस्मरणीय परिचय और ज्ञान लिट आगरा के तीसरे वार्षिकोत्सव के तहत होटल जेपी पैलेस में आयोजित शिवबोध में हुआ। एक ओर जहां शिव तांडव की प्रस्तुति ने सभी अतिथियों को विस्मय कर दिया वहीं शिव के अलौकिक परिचय ने ज्ञान के पटों को खोल दिया।

पूजा बंसल व सौरभ अग्रवाल द्वारा संचालित शिव बोध कार्यक्रम में सुधा कपूर डॉ. राकेश भाटिया, नीलम मल्होत्रा, श्वेता जैन, विनीता अग्रवाल, दिव्या गोयल, शिप्रा बंसल, मोहित महाजन, रुचि अग्रवाल, संदीप सिंह शिव के विभिन्न रूपों (रुद्र, शिव, अर्धनारेश्वर) बारे में बताया। वेदों में शिव का रूप और वेदों के शिव पुराणों के शिव में कैसे रुपानंतरित हुए। शिप्रा बंसल ने शिव अलंकार (गंगा, चंद्रमा, सर्प, डमरू, भस्म, त्रिनेत्र) के अभिप्राय बताते हुए कहा कि गागं ज्ञान का, भस्म हमारी नश्वरता का, त्रिशूल तीन गुणों, त्रिनेत्र अंधकार मिटाकर ज्ञान का प्रतीक का प्रतीक है। ज्योतिर्लिंगों पर चर्चा में बताया कि भौगोलिक दृष्टि से कैसे कैसे भारत का एकीकरण करते हैं शिवालय। सुधा कपूर विनीता, श्वेता जैन ने शिव के विभिन्न स्वरूपों पर प्रकाश डाला। रितु खंडेलवाल निधि लाल डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अनु प्रसाद ने शिव भजन गाकर माहौल को और बी भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन श्वेता बंसल व अनुपमा बोहरा के तांडव नृत्य से हुआ।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

आगरा

Agra Live News: Body of 30-year-old man found in Agra drain#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाले में मिली 30 साल के युवक की लाश. शरीर...

आगरा

Agra Live News: Agra’s Mayor invites Singaporean minister to visit the city of the Taj#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर ने सिंगापुर की मंत्री को दिया ताजनगरी आने का...

error: Content is protected !!