आगरालीक्स…आगरा की कोर्ट में ‘लड्डू गोपाल’ को साथ लाने वाली जेल में बंद राधा बरी. कोर्ट में हर पेशी पर साथ लाती थी भगवान कृष्ण की मूर्ति
आगरा की रहने वाली एक महिला जिसका नाम राधा है, वह अदालत में हर तारीख पर लड्डू गोपाल के साथ आती है. हर तारीख पर उसके हाथ में लड्डू गोपाल की मूर्ति जरूर होती है. कमला नगर में रहने वाली राधा पिछले डेढ़ साल से जिला जेल में दहेज हत्या के मामले में सजा काट रही थी. जेल में उसके साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति जरूर होती थी. आज कोर्ट ने ठोस साक्ष्य के अभाव में राधा और उसके जेठ के बेटे सोनू को बरी कर दिया.

मृतका की छोटी बहन की गवाही रही अहम
इस मामले में शुक्रवार को करीब 12 गवाह पेश हुए जिसें अविकांश गवाह बयान से मुकद गए. मृतका खुशबू की शादी सोनू और उसकी छोटी बहन कामिनी की शादी उसके सोनू के छोटे भाई कुलदीप त्यागी के साथ हुई थी. दहेज हत्या के केस में सोनू और उसकी चाची राधा पर मुकदमा दर्ज किया गया था. लेकिन आज छोटी बहन कामिनी की गवाही काफी अहम रही. उसने बयान में कहा कि उसकी बड़ी बहन उसके सामने सीढ़ी से गिर गई थी, जिससे उसके गंभीर चोट आई थी. कुछ दिन पहले वो मायके भी गई थी और वहां कड़ाई के तेल से भी जल गई थी. खुशबू को ससुराल के किसी भी सदस्य ने नहीं मारा पीटा है. गवाओं से लंबी जिरह के बाद कोर्ट ने ठोस साक्ष्य के अभाव में राधा और उनके भतीजे सोनू को बरी कर दिया. कोर्ट ने केस के वादी एवं मृतका खुशबू के ताऊ हरिकिशन निवाीस इरादतनगर को बयान से मुकरने पर प्रीकर्ण वाद दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है.
जानिए पूरा मामला
इरादतनगर के गावं नौहारिका के रहने वाले हरिकिशन की भतीजी खुशबू की शादी वर्ष 2016 में सोनू निवासी धौलपुर के साथ हुई थी. सोनू के चाचा भगवान सिंह की मौत के बाद सोनू अपनी पत्नी खुश्बू और चाची राधा के साथ कमला नगर में रहने लगा. हरिकिशन का आरारोप था कि सोनू दहेज के लिए उनकी भतीजी खुश्बू के साथ आए दिन मारपीट करता था. पति के उत्पीड़न से तंग आकर वह मायके रहने लगी थी. तीन अगस्त 2020 को आरोपी सोनू और उसकी चाची राधा घर आए और खुशबू को समझा बुझाकर अपने साथ ले गए. उन्होंने खुशबू का उत्पीड़न न करने की बात कही.
आरोप है कि 23 नवंबर 2020 को सोनू और उसकी चाची राधा ने खुशबू के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई. खुशबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 27 नवंबर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. खुशबू के चाचा हरिकिशन ने सोनू और उसकी चाची राधा पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था. दोनों आरोपी 28 नंवबर से जिला जेल में बंद थे.
अपने साथ लड्डू गोपाल लाई राधा
आरोपी राधा जेल जाने के दौन अपने साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति भी साथ ले गई. बताया जाता है वह तभी से दिन रात लड्डू गोपाल को जेल में अपने पास रखती है. दहेज हत्या के मामले में बयान मुल्जिम हो गए हैं. राधा जब भी अदालत में तारीख पर आती है तो वह लड्डू गोपाल को अपने साथ जरूरी लेकर आती है.